{"_id":"6019420a8ebc3e07f62e9197","slug":"lowest-temperture-goes-up-but-chances-for-heavy-rain-faridabad-news-noi563256176","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन दो दिन बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन दो दिन बारिश होने के आसार
विज्ञापन
फरीदाबाद। मौसम में मंगलवार को हल्का बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवा मंगलवार को कुछ धीमी पड़ गई। साथ ही दिन में तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। जिले का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों की हवाओं में ठंडक को काफी बढ़ा दिया है। दिल्ली और आस-पास के शहरों में पिछले कई दिनों से तेज हवा के चलने का सिलसिला जारी था। इससे ठिठुरन काफी बढ़ गई थी और तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को हवा की गति काफी कम हुई। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। अभी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और उसके नीचे बना हुआ था। मंगलवार को यह फिर से 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक बुधवार को तापमान सामान्य रहेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश के आसार है।