फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lover had murdered a girl out of greed for Rs 30 lakh, two arrested

Faridabad News: 30 लाख के लालच में प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lover had murdered a girl out of greed for Rs 30 lakh, two arrested
-केजीपी पुल के पास यमुना नदी में मिला था युवती का शव, प्रेमी पर पहले से चोरी का एक मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छांयसा स्थित केजीपी पुल के पास यमुना नदी में मिले युवती के शव मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने खुलासा कर दिया है। युवती के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान सोहना के गांव जखोपुर निवासी दीपक (31) व कृष्ण (30) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी संदीप कुमार, एसआई कप्तान सिंह, एएसआई कुलदीप , हवलदार आनंद, दिनेश, संदीप, सिपाही कृष्ण व सुरेन्द्र की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया आरोपी दीपक युवती रेनू (24) को करीब पांच साल से जानता है। वह पिछले करीब तीन साल से गुरुग्राम से बाहर रह रही थी। 16 अप्रैल को रेनू अहमदाबाद से गुरुग्राम आई थी। वह गुरुग्राम में एक अफोर्डेबल हाउस लेना चाहती थी। इस बारे में रेनू ने अपने प्रेमी दीपक को बताया और घर तलाशने के लिए मदद करने को कहा। दीपक को पता लग गया कि रेनू के बैंक खाते में तीस लाख से ज्यादा रकम है। दीपक के मन में लालच आ गया और वह युवती को घुमाने के बहाने कार में ले गया। रास्ते में दीपक ने अपने दोस्त कृष्ण को भी साथ ले लिया। आरोपियों ने रस्सी से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी और शव को छांयसा केजीपी पुल के पास फेंक दिया। इसके बाद दीपक ने रेनू के फोन से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लिए। पूछताछ में सामने आया दीपक पर झज्जर में चोरी का एक केस दर्ज है। वह गुरुग्राम में सैलून चलाता है। दूसरा आरोपी कृष्ण बैंड बजाने का काम करता है। पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed