फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lost Rs 2.66 lakh in the greed of lottery, cheated in the name of KBC lucky draw

लॉटरी के लालच में 2.66 लाख रुपये गंवाए, केबीसी लकी ड्रा के नाम पर हुई ठगी

Thu, 09 Dec 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lost Rs 2.66 lakh in the greed of lottery, cheated in the name of KBC lucky draw
फरीदाबाद। साइबर ठगों की बातों में आकर भारत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दो लाख 66 हजार रुपये गंवा दिए। ठगों ने उसे झांसा दिया कि उसकी कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रा में 25 लाख की लॉटरी लगी है। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहर पार न्यू भारत कॉलोनी निवासी राजू गिरी ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम राणा प्रताप बताया। आरोपी ने कहा कि उनका नाम कौन बनेगा करोड़पति के लक्की ड्रा में निकला है। आपके नाम 25 लाख की लॉटरी लगी है। इस पैसे को लेने के लिए 12,200 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। राजू गिरी ठग की बातों में आ गया। राजू की पत्नी पिंकी अपने मायके गई हुई थी। राजू ने फोन पर ये बात अपनी पत्नी को बताई। पिंकी लाटरी की बात सुनकर पंजीकरण शुक्ल देने के लिए राजी हो गई। पिंकी ने राणा प्रताप द्वारा बताए गए मोबाइल फोन पर 12,200 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

इसके बाद राजू गिरी के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आने लगी। आरोपियों ने लॉटरी के नाम पर पांच बैंक खातों में करीब 2,66,197 रुपये डलवा लिए। राजू ने 2 से 7 दिसंबर तक अलग-अलग खातों में रकम भेजी। ये पैसे अनूप राजभर, अर्पण घोष, मिथू, प्रवीण और अनिल श्योरण नाम के व्यक्तियों के खातों में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed