फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Loss of lakhs due to fire in mattress factory, control found in about five hours, 10 vehicles made 22 rounds

गद्दा फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान, करीब पांच घंटे में पाया गया काबू, 10 गाड़ियों ने लगाए 22 चक्कर

Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in mattress factory, control found in about five hours, 10 vehicles made 22 rounds
मेवला महाराजपुर के पास गद्दें की कंपनी में लगी आग से जला सामान । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर के नजदीक सोमवार रात गद्दे बनाने वाली फैक्टरी कोरफोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि सबसे पहले मशीन से चिंगारी उठनी शुरू हुई थी।
विज्ञापन

जिला अग्निशमक अधिकारी सत्यवान समरीवाल ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे फायरब्रिगेड विभाग को सूचना मिली थी कि मेवला महाराजपुर मोड के नजदीक गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही डीएलएफ सेक्टर-31 स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। सेक्टर-31 थाना से पुलिस कर्मी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। आग पिछले हिस्से से शुरू हुई थी। फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गई। विभाग की तरफ से पांच और गाड़ियां भेजी गई। मामला बढ़ता देख दो गाड़ियां गुरुग्राम और दो गाड़ियां दिल्ली से बुलाई गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने फैक्टरी के तीन साइड से पानी फेंकना शुरू किया।
विज्ञापन

करीब 12 बजे आग की लपटें धीमी पड़नी शुरू हो गई। एक बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। भीषण आग से कच्चे माल के साथ-साथ फैक्टरी शेड को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल एक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रखा है। ताकि फिर से आग सुलगने पर तुरंत काबू पाया जा सके। 10 गाड़ियों ने करीब 22 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की तरफ से फायर अधिकारी कपिल और राम सिंह खटाना भी मौके पर मौजूद थे। सेक्टर-31 थाना पुलिस और ईआरवी की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और यातायात को सुचारु रूप से चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed