{"_id":"6a42b7d70721530855072941","slug":"lord-jagannath-was-anointed-with-sacred-water-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73585-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भगवान जगन्नाथ का पवित्र जल से अभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भगवान जगन्नाथ का पवित्र जल से अभिषेक किया
विज्ञापन
सेक्टर-15ए में स्नान पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थित जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र में स्नान पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल से अभिषेक किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजन-कीर्तन के साथ भगवान की आराधना की। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के गीतों पर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली स्नान पूर्णिमा भगवान जगन्नाथ का प्रमुख वार्षिक उत्सव है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का 108 कलशों के पवित्र जल से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद भगवान 15 दिनों के अनसर काल में विराजमान रहते हैं, जिसके उपरांत रथ यात्रा का आयोजन होता है।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति ने सभी अतिथियों का सम्मान किया तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में केसी मोहंती, डॉ. देबव्रत, संस्था के प्रधान नित्यानंद राऊत, महासचिव अनिल साहू, सुभाष नायक, संदीप बिधूड़ी सहित कई लोगों ने भगवान को स्नान कराया।