{"_id":"650ee284a3f26989630b10f4","slug":"looted-cash-at-gunpoint-attempted-kidnapping-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13947-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हथियार के बल पर नकदी लूटी, अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हथियार के बल पर नकदी लूटी, अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
- लोगों को देख आरोपी भाग निकले, पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना इलाके की आदर्श कॉलोनी में शुक्रवार रात कार सवार बदमाश एक घर में घुस गए और दो युवकों को हथियार के बल पर लूट लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवकों को पिस्टल दिखाकर अपहरण करने का प्रयास किया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मकान में विवेक नाम का युवक किराए पर रहता है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक कार उसके कमरे के बाहर आकर रूकी। कार से चार से ज्यादा लोग उतरे और विवेक के कमरे में घुसकर पिस्तौल तान दी। विवेक को आरोपी हथियार के बल पर कार में बिठा रहे थे। ये देखकर रोनी ने विवेक को बचाने के लिए बीच में आना चाहा। इसपर बदमाशों ने उसे भी बंधक बनाने का प्रयास किया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर कॉलोनी व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बदमाश विवेक से छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भी गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।