फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loot on hiighway

Faridabad News: हाइवे पर फर्जी अधिकारी बनकर जांच के बहाने लूट लिए डेढ़ लाख

Sun, 24 Aug 2025 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
loot on hiighway
हाईवे पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नकली चेकिंग के बहाने लूट की वारदात
विज्ञापन

बामनीखेड़ा फ्लाईओवर पर बाइक सवार ने पिकअप चालक से डेढ़ लाख रुपये छीने

पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर देर रात एक बाइक सवार ने नकली जांच अधिकारी का बहाना बनाकर पिकअप चालक से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम लूट ली। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे बामनीखेड़ा फ्लाईओवर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, आगरा के कछपुरा निवासी मौहर सिंह अपने साथी बिल्लो के साथ बल्लभगढ़ मंडी से मौसमी बेचकर लौट रहे थे। उन्होंने मंडी में सुनील से 20 हजार रुपये, पलवल मंडी में हैप्पी गांधी से 78 हजार 700 रुपये और लवली से 50 हजार रुपये राशि एकत्र की थी।

यह राशि लेकर वे अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान बामनीखेड़ा फ्लाईओवर पर एक बाइक सवार ने पिकअप को रोकने का इशारा किया। पहले तो ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, लेकिन आरोपी ने आगे जाकर बाइक पिकअप के सामने अड़ा दी। खुद को गांजा जांचने वाला बताकर उसने तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान आरोपी ने चालक और उसके साथी की जेब से कुल 1,48,700 रुपये निकाल लिए और धमकाकर पलवल की तरफ भाग गया। घटना के बाद पीड़ितों ने तुरंत मालिक को सूचना दी और 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर आए दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और देर रात चलने वाले वाहन चालकों के लिए यह गंभीर खतरा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed