{"_id":"5f60c29b8ebc3efbb86b994a","slug":"loot-faridabad-news-noi536328822","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने व्यापारी से मारपीट कर 72 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने व्यापारी से मारपीट कर 72 हजार लूटे
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार पांच युवक एक रोड़ी-डस्ट कारोबारी व उसके भतीजे से मारपीट कर 72 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले ही कारोबारी ने दिल्ली में अपने मुंशी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपी अब उस मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि पीड़ित भाखड़ी गांव निवासी व्यापारी नीरज पुत्र कर्ण सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली के प्रह्लादपुर में रोड़ी-डस्ट का काम करते हैं। 12 सितंबर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राजू, कालू व चार-पांच अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए और मुंशी मनोज यादव के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उन्होंने प्रह्लादपुर दिल्ली पुलिस से की थी। आरोप है कि इस मामले में आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। न मानने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
नीरज ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने भतीजे साहिल के साथ दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-46 चौकी क्षेत्र में कार सवार कालू, राजू, अमित, इमरान व चार-पांच अज्ञात लोग स्कॉर्पियो से आए और उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद नीरज व उनके भतीजे साहिल के साथ मारपीट कर 72 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। सरिया से सिर में चोट लगने के कारण दोनों चाचा-भतीजा घायल हो गए। आरोपी भागते समय जान से मारने की धमकी दे गए।