फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Long queues at gas agencies for cylinders

Faridabad News: सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतार

Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Long queues at gas agencies for cylinders
फरीदाबाद सेक्टर 37 अशोका इंक्लेव ​स्थित गैस एजेंसी में बुकिंग नही करने पर रोष प्रकट करते उपभोक्
नौ मार्च से बंद है ऑनलाइन बुकिंग सेवा, एजेंसी कार्यालय में ही हो पा रही बुकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। शहर की अलग-अलग गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगकर घंटों इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेट की दिक्कत के चलते एजेंसियां होम डिलिवरी सेवा नहीं दे पा रही हैं। वहीं बुकिंग भी अब एजेंसी कार्यालय में ही हो पा रही है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार नौ मार्च से ही ऑनलाइन बुकिंग की सेवा बंद पड़ी है। इसके चलते उपभोक्ताओं को ऑफलाइन बुकिंग के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें भी सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके अलावा सिलिंडर बुक करने का समय भी बढ़ा दिया गया है। पहले बुकिंग करने का समय 21 दिन था, जो बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि अगर ऑफलाइन बुकिंग की उचित व्यवस्था की जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है और भीड़ भी कम होगी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अपना काम छोड़कर सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिलिंडर नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

शहर के सेक्टर-37 स्थित एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। लोगों ने एजेंसी पर सिलिंडर की जमाखोरी का आरोप लगाया और जल्द गैस उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि एजेंसी संचालक का कहना है कि इंटरनेट की समस्या के कारण बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।


उपभोक्ताओं से बातचीत


मैं सुबह नौ बजे ही एजेंसी पर पहुंच गया था ताकि भीड़ होने से पहले ही सिलिंडर ले सकूं लेकिन 11 बजे तक भी मेरा नंबर नहीं आया। - दीपक, उपभोक्ता


मुझे ऑफिस का काम छोड़कर गैस सिलिंडर लेने आना पड़ा लेकिन इंटरनेट नहीं चल पाने के काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। - नकुल

लोग परेशान हो रहे हैं लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइनों से काफी दिक्कत हो रही है। - राजेश कुमार

सिलिंडर की जमाखोरी हो रही है या इंटरनेट नहीं चल रहा है। कुछ भी साफ तौर पर पता नहीं चल रहा है। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।- विवेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed