{"_id":"69cfe553385e4dee590f9ce8","slug":"long-queues-are-forming-outside-the-medicine-counter-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66579-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दवा काउंटर के बाहर लग रहीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दवा काउंटर के बाहर लग रहीं लंबी कतारें
विज्ञापन
जिला अस्पताल के औषधालय में कर्मचारियों की कमी से मरीज परेशान, घंटों करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के औषधालय में कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों को दवाइयां लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ती मरीज संख्या और सीमित स्टाफ के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे लोगों को समय पर दवा नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही दवा काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं और कई मरीजों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पहले अप्रेंटिसशिप के तहत कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, जिनकी समय सीमा पूरी होने के बाद वे सेवा से हट गए। इसके बाद न तो नए कर्मचारियों की नियमित भर्ती की गई और न ही अप्रेंटिसशिप के तहत नए लोगों को रखा गया। ऐसे में मौजूदा स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ गया है, जिससे दवा वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है।
इस समस्या का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्हें लंबे समय तक खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
औषधालय के बाहर कतार में खड़े मरीजों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। कई मरीजों ने बताया कि दो घंटे इंतजार करने के बाद भी उन्हें दवा नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी साफ दिखाई दे रही है, जिसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
मैं सुबह से अस्पताल आया हूं। एक बजने को हैं लेकिन अभी तक दवा नहीं मिली है। अंदर मौजूद कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इसी लिए दवा मिलने में ज्यादा समय लग रहा है।-रूपेश, सेक्टर-22
बूढ़ो के लिए इस अस्पताल में कोई विशेष प्रबंध नहीं है। बुजुर्गों वाली कतार में जवान घुस कर दवा ले रहे हैं। हम खड़े होकर बस तमाशा देख रहे हैं।-कांति देवी, ओल्ड फरीदाबाद
अस्पताल में छुट्टियों के बाद मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हो जाती है, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी हो जाती है। औषधालय में पर्याप्त कर्मचारी मौजूद हैं। औषधालय में अप्रेंटिसशिप के तहत कर्मचारियों की भर्ती होती रहती है और समय अवधि समाप्त होने पर वह जाते भी रहते हैं। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी