Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla arrived to offer his blessings to Minister Rajesh Nagar’s daughter

फरीदाबाद: मंत्री की बेटी की शादी से पहले आशीर्वाद देने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, परिवार से की मुलाकात

Mon, 16 Nov 2026 02:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Nov 2026 02:31 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और बेटी के विवाह की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उनके इस आगमन से नागर परिवार में खुशी का माहौल रहा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla arrived to offer his blessings to Minister Rajesh Nagar’s daughter
मंत्री राजेश नागर की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर और उनके परिवार के लिए रविवार का दिन खास बन गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विवाह से पहले रविवार शाम राज्यमंत्री के ग्रेटर फरीदाबाद के भतौला गांव स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटी मुस्कान को आशीर्वाद दिया और उसके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही परिवार के सदस्यों को विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री की बेटी मुस्कान का विवाह 25 नवंबर को होना है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान औपचारिक मुलाकात से इतर पारिवारिक माहौल में बातचीत हुई। लोकसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और बेटी के विवाह की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उनके इस आगमन से नागर परिवार में खुशी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनकी बेटी के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष का घर पहुंचकर आशीर्वाद देना उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने जिस आत्मीयता के साथ परिवार के बीच समय बिताया, उससे सभी परिजन अभिभूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष के आगमन के मौके पर खाद्य एवं आपूत्रि राज्यमंत्री के पिता रूप सिंह नागर, भाई सुमन नागर, अमन नागर, सुखपाल नागर और सुधीर नागर सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed