फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lockdown is limited to applying only bamboo, bat and barricades.

केवल बांस, बल्ली और बैरिकेड लगाने तक सीमित है ‘लॉकडाउन’

Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lockdown is limited to applying only bamboo, bat and barricades.
फरीदाबाद। कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन ने तीन जोन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा कर रखी है। दिखावे के लिए इन सभी स्थानों के आने व जाने के मार्गों पर बांस, बल्ली व बैरिकेडिंग कर उन्हें बंद किया गया है, लेकिन धरातल पर हालात इसके उलट हैं। लोग इन बेरिकेडिंग के साथ से धड़ल्ले से आना जाना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर जगहों पर पुलिस कर्मी भी मौजूद नही हैं। अधिकारी भी केवल बैरिकेडिंग की फोटो लेने के बाद वहां से निकल लेते हैं। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-15 में आने जाने के लिए केवल एक ही गेट को खोला गया है। बाकी सभी रास्तों के गेट बंद कर दिए गए हैं। यहां मुख्य गेट पर कोई बेरिकेडिंग नही है। सेक्टर ग्यारह की एंट्री पर बांस बल्ली व बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद किया गया है, लेकिन एक साइड से गाड़ी के निकलने की जगह है। लोग यहां से आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर सकते हैं। सेक्टर-8-10 की मुख्य सड़क पर रात आठ बजे तक भी पूरी चहल पहल देखी जा सकती है, जबकि यहां लॉकडाउन की घोषणा की गई है। एनआईटी एक से पांच के हालात भी बाकी इलाकों जैसे ही हैं। सभी इलाकों में बस एक बात सामान्य है। सभी जगह की दुकानें पुलिस ने बंद करा दी हैं। शहर की स्ट्रीट लाइटों को बंद कर दिया गया है, ताकि शाम ढलते ही लोगों को एकांत का एहसास होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed