{"_id":"6931e083430ce13f960e8179","slug":"live-without-food-but-dont-leave-your-daughters-without-education-harendra-singh-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119777-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना खाए रह लेना लेकिन बेटियों को बिना पढ़ाए मत रखना : हरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना खाए रह लेना लेकिन बेटियों को बिना पढ़ाए मत रखना : हरेंद्र सिंह
विज्ञापन
तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बाल महोत्सव बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में दिया गया सही संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बिना खाए रह लेना, लेकिन बेटियों को बिना पढ़ाए मत रखना। बेटियों को शिक्षित करना समाज और परिवार दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक शिक्षित बेटी तीन परिवारों को आगे ले जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। इस दौरान विधायक ने होडल व हसनपुर में बाल भवन बनवाने का आश्वासन भी दिया।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा निखारने, उनमें सृजनात्मकता बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ इन गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने बताया कि 4 से 6 दिसंबर तक तीन दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक और प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एडीसी जयदीप कुमार, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, गुरुग्राम और फरीदाबाद मंडलों से आए अधिकारी समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।