{"_id":"5d1e1f078ebc3e3cc71ef0dc","slug":"liqure-mafia-arrested-after-beating-milk-bussiness-man-faridabad-news-noi4472398175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबारी के पैर तोड़ने वाला शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध कारोबारी के पैर तोड़ने वाला शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद में गुरुवार को दूध व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में रंजिश के कारण दूध कारोबारी श्योताज भड़ाना का अपहरण कर डंडों व रॉड से हमला कर दोनों पैर तोड़ने के आरोपी शराब तस्कर गाजी खान और उसके चार साथियों को अरावली पहाड़ से गिरफ्तार किया है। वारदात करने के बाद आरोपी पहाड़ में जाकर छिप गए थे। पुलिस ने पांचों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर तीन लोगों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव पाखल निवासी श्योताज उर्फ शिवताज भड़ाना का दूध का कारोबार है। उन्होंने डबुआ कॉलोनी 27 फुट रोड पर कमरे बनाकर किराए पर दे रखे हैं। श्योताज के अनुसार, 27 फुट रोड पर ही रहने वाला गाजी खान क्षेत्र में पिछले काफी समय से शराब तस्करी के अलावा कई अन्य अनैतिक काम कर रहा है, जिसका वहां के लोग विरोध करते हैं। गाजी, श्योताज के किराएदारों को भी परेशान करता था। इस कारण अक्सर श्योताज और गाजी की कहासुनी होती रहती थी। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे श्योताज डबुआ कॉलोनी में दूध बांटने आया था। इसी दौरान गाजी ने अपने 8-10 साथियों के साथ उसे घेर लिया और घसीटते हुए अपने घर ले गया। वहां हमलावरों ने उसे डंडों और सरियों से बुरी तरह पीटा और उसके दोनों पैर तोड़ दिए। किसी धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने उसकी एक अंगुली भी काट दी थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने बुधवार को बीके चौक पर जाम भी लगाया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बुधवार रात को ही पुलिस ने गाजी खान सहित रोहित, सुंदर, राहुल उर्फ ठेका और सोनू उर्फ खत्रा को अरावली पहाड़ से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी वारदात के बाद वहां जाकर छिप गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांचों को अदालत में पेश किया। इनमें से गाजी, रोहित और सुंदर को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है।