फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Liquor shop opened without permission on PWD land

Faridabad News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बिना अनुमति खुला शराब का ठेका

Sat, 10 Jan 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop opened without permission on PWD land
कनिष्ठ अभियंता ने ठेका हटाने के लिए दो दिन का समय दिया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव मंझावली में यमुना पुल पार उत्तर प्रदेश की ओर हरियाणा सीमा के अंतर्गत हाल ही में बनाए गए एक शराब के ठेके को बिन विभागीय अनुमति खोले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार यह ठेका लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जमीन पर स्थापित किया गया है, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। स्थानीय लोगों ने जब इस मामले को लेकर आपत्ति जताई, तो लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पास शराब का ठेका होने से आवागमन प्रभावित होता है और असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा यह क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन



कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र के अनुसार विभाग की ओर से ठेका संचालक को मौखिक रूप से चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही उसे दो दिन का समय दिया गया है कि वह इस ठेके को वहां से हटाकर किसी वैध स्थान पर शिफ्ट करे। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर ठेका नहीं हटाया गया, तो लोक निर्माण विभाग द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत लिखित नोटिस जारी किया जाएगा और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

संबंधित शराब ठेका विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रखा गया है। इस स्थान पर किसी भी प्रकार का व्यावसायिक निर्माण या ठेका लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। -वीरेंद्र, पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed