{"_id":"6294ff3fdfff447a6f79cf52","slug":"liquor-contracts-missed-in-the-district-for-rs-557-24-crore-faridabad-news-noi651476293","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 557.24 करोड़ रुपये में छूटे शराब के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 557.24 करोड़ रुपये में छूटे शराब के ठेके
विज्ञापन
फरीदाबाद। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी एवं कराधान की विभाग की ओर से शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पिछले दिनों दूसरे राउंड की प्रक्रिया में खोले गए पांच जोन की निविदा से विभाग को 64 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त हुई। जिले में शराब ठेकों के कुल 60 जोन से सरकार को 557.24 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 127 करोड़ ज्यादा है। यह शराब के ठेके 12 जून से काम करना शुरू कर देंगे और इनकी 12 जून 2023 तक वैधता होगी।
नई आबकारी नीति के तहत जिले में शराब ठेकों के लिए 60 जोन निर्धारित किए गए है। प्रत्येक जोन में चार ठेकों को शामिल किया गया। पिछले दिनों आबकारी विभाग की ओर से नए वित्तीय वर्ष के लिए शराब ठेकों के लिए निविदा निकाली गई थी। इसमें दौरान 55 जोनों के लिए 143 बिड लगी थी। इन सभी जोनों का रिजर्व प्राइज 417.28 करोड़ रखा गया था, जो विभाग की उम्मीद से महंगे बिके। इन 55 जोनों से विभाग को 492.28 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त हुई। यह 18.13 फीसदी ज्यादा है। बाकी बचे पांच जोन (सूरजकुंड, बंगाल शूटिंग, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-16 और बसेलवा कॉलोनी) शामिल है। पांच जोन रिजर्व प्राइज 55 करोड़ रुपये रखा गया था। हाल ही में इसकी निविदा खोली गई। यह सभी 64.32 करोड़ के बिके। इस प्रकार कुल 60 जोनों से सरकार को 557.25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार को शराब ठेकों को 430 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था जो इस वर्ष 29 फीसदी ज्यादा महंगे बिके।
ऑनलाइन हुई नीलामी
नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी की गई है। इसके लिए शराब ठेकेदार आबकारी विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करते हैं और शराब ठेकों की कीमत भरते हैं। उपायुक्त जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन आवेदन को देखा जाता है। अधिक पैसे भरने वाले ठेकेदार के नाम ठेका छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
जिले में सभी शराब के जोन बिक गए है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शराब जोनों से सरकार को 557.25 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त हुई।
- विजय कौशिक, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त