फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lineman dies of electrocution while changing transformer in Jajru village

Faridabad News: जाजरू गांव में ट्रांसफार्मर बदलते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Thu, 28 May 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies of electrocution while changing transformer in Jajru village
फरीदाबाद जाजरू के पास इसी ट्रास्फार्मर को ठीक करते समय करंट लगने पर हुई सोनू की मौत हुई । संवाद
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-यह लापरवाही नहीं साजिश है, काफी समय से किया जा रहा था परेशान
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कर रहा था काम, जिलास्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रह चुका था

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जाजरू गांव में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्टेज लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे लापरवाही नहीं बल्कि साजिश बताते हुए कहा कि सोनू को काफी समय से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-58 थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पलवल के गांव जनोली निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है। सोनू पूर्व में जिलास्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रह चुका था और पिछले करीब छह वर्षों से बिजली विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। वर्तमान में वह सेक्टर-58 स्थित बिजली बोर्ड डिविजन में तैनात था। वह अपने पीछे पत्नी, आठ वर्षीय बेटा और एक छोटी बेटी छोड़ गया है।
विज्ञापन




सोनू के ताऊ के बेटे हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे सोनू ड्यूटी पर गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अपने एक साथी के साथ गया था। इस कार्य के लिए उन्होंने बिजली काटने का परमिट भी लिया हुआ था। आरोप है कि जब सोनू बिजली के तार काट रहा था, तभी अचानक किसी ने लाइन में बिजली छोड़ दी, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि जब बिजली काटने का परमिट लिया गया था तो लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed