{"_id":"685ae2a142cf1605de05d130","slug":"light-rain-occurred-in-many-places-some-relief-from-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45922-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई जगह हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई जगह हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
विज्ञापन
बुधवार को भी बादल छाए रहने व बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार को कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दिन में हल्की धूप रही। वहीं बुधवार से रविवार तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से रविवार तक जिले में बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बुधवार को तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम इसी तरह का रहने की उम्मीद है। रविवार तक अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की उत्तर-पूर्व 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।
लोगों का कहना है कि मानसून भी इसी हफ्ते से शुरू होगा लेकिन उमस अभी से हो रही है। वहीं कृषि व पशुपालन विभाग की तरफ से मौसम के अनुमान को देखकर कृषि कार्य करने व पालतू पशुओं का मौसम अनुसार ध्यान रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दिनों में पशु अधिक बीमार होते हैं। इसको लेकर पशुपालकों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।