फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Light rain makes the weather pleasant; temperature drops by four degrees.

Faridabad News: हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में चार डिग्री की गिरावट

Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Light rain makes the weather pleasant; temperature drops by four degrees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले दो सप्ताह से चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। करीब 15 से 20 मिनट तक हुई बारिश और उससे पहले चली ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे पूरे जिले में मौसम खुशनुमा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह शुरुआत में मौसम सामान्य दिनों की तरह ही रहा। सुबह करीब 20 से 25 मिनट तक चली इन हवाओं के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन इसका असर पूरे दिन मौसम पर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन



बारिश के बाद उमस लगभग पूरी तरह खत्म हो गई और बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम में आई ठंडक से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज फिलहाल बना रह सकता है। विभाग ने सात जुलाई तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed