फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lift falls from 12th floor to ground floor, elderly couple injured

Faridabad News: 12वीं मंजिल से भूतल पर गिरी लिफ्ट, बुजुर्ग दंपती घायल

Fri, 29 Mar 2024 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lift falls from 12th floor to ground floor, elderly couple injured
तेज रफ्तार में लिफ्ट गिरने पर बुरी तरह डरे दंपती, बुजुर्ग महिला ने ग्लोबल मेंटनेंस कार्यालय में दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज के टॉवर टी-8 की लिफ्ट 12वी मंजिल से तेज रफ्तार से भूतल पर आकर गिर गई। लिफ्ट में मौजूद बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। दंपती के पीठ और घुटनों पर चोट आई है। इस हादसे के बाद महिला ने रॉयल हेरिटेज के ग्लोबल मेंटेनेंस कार्यालय में शिकायत दी है। उन्होंने पूछा है कि इस घटना और निवासियों की सुरक्षा का कौन जिम्मेदार है।
सेक्टर 70 स्थित रॉयल हेरिटेज में करीब 1400 फ्लैट हैं। सोसाइटी में करीब 5 हजार लोग रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह टावर नंबर टी-8 के फ्लैट नंबर 1204 निवासी गीता कुकरेजा (70) अपने पति के साथ लिफ्ट में जा रही थीं। उनका कहना है कि लिफ्ट तेजी से नीचे जाने लगी और भूतल पर गिर गई। उनका आरोप है कि हादसे में दंपती की पीठ और घुटनों पर चोट आई है। हादसे से बुजुर्ग दंपती घबरा गए। लिफ्ट गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए और लोगों ने आपसी सहयोग से दंपती को लिफ्ट से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। इस संबंध में गीता कुकरेजा ने ग्लोबल मेंटेनेंस एजेंसी के कार्यालय में शिकायत दी है और लिफ्ट को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


दूसरे टावर में भी हुआ हादसा
वहीं टी-12 टावर में रहने वाले शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका फ्लैट आठवीं मंजिल पर है। लिफ्ट पांचवीं मंजिल तक ठीक चल रही थी। उसके बाद लिफ्ट में तेजी से कंपन शुरू हो गई। दो से तीन मिनट के बाद कंपन खत्म होने के बाद दोबारा से शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज होते है हादसे
ग्रेटर फरीदाबाद और शहर के सेक्टरों में 50 से ज्यादा हाईराइज सोसाइटियां हैं, इनमें एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। एक सोसाइटी में कम 10 से 20 टावर और करीब 20 से 50 लिफ्ट है। लोगों की मानें तो अधिकांश लिफ्ट खराब हैं। वहीं कई बार चलते-चलते बीच में अटक जाती है, जिससे लोगों को बेहद परेशानी होती है। मानकों के अनुसार लिफ्ट में आपात स्थिति से निपटने के लिए पैनिक अलार्म और इंटरकॉम होना चाहिए। लिफ्ट में फंसा व्यक्ति इंटरकॉम की मदद ले सकता है। सभी लिफ्ट में कैमरे लगे होने चाहिए। लिफ्ट के नीचे और सबसे ऊपरी तल पर सिक्योरिटी गार्ड होने चाहिए। सभी सोसाइटी में मेंटेंस रूम होने चाहिए। प्रत्येक माह लिफ्ट की पूर्ण रूप से जांच होनी चाहिए। सोसाइटी में सामान्य और सर्विस लिफ्ट अलग-अलग होनी चाहिए।
एक नजर में आंकड़ें
- 17 मई 2023 ग्रेटर फरीदाबाद डिस्कवरी पार्क सोसाइटी की लिफ्ट नीचे धंसने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
-25 जून 2023 को सेक्टर-34 स्थित कनिष्का टावर सोसाइटी में एक व्यक्ति लिफ्ट में लगभग 15 मिनट्स फंसा रहा।
-19 अगस्त 2023 को सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाईट सोसाइटी में दो घंटे आठ साल का बच्चा फंसा रहा।
-20 अगस्त 2023 को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस रेजीडेंसी में टावर सी-7 में एक 13 वर्षीय बच्ची दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही।
-15 सितंबर 2023 को केएलजे ग्रीन्स सोसाइटी के ए ब्लॉक की लिफ्ट में एक बुजुर्ग सहित दो मासूम फंस गये, बड़ी मशक्कत के बाद बाहर इन्हें बाहर निकाला गया।
-31 जनवरी 2024 को सेक्टर-45 स्थित सर्वोम होम्स सोसाइटी की लिफ्ट गिरने से एक बच्ची सहित दो महिलाएं घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed