फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lift at BK Hospital malfunctions, forcing attendants to carry patients in their arms

Faridabad News: बीके अस्पताल में लिफ्ट खराब, मरीजों को गोद में उठाकर ले जाने को मजबूर तीमारदार

Sun, 01 Mar 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lift at BK Hospital malfunctions, forcing attendants to carry patients in their arms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में पिछले करीब दस दिनों से लिफ्ट खराब पड़ी है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की इमारत तीन मंजिला है और लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों को एक तल से दूसरे तल तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। लिफ्ट खराब होने से खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मरीजों को जांच और इलाज के लिए अलग-अलग फ्लोर पर जाना पड़ता है, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें सीढ़ियों या रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीमारदार भी मरीजों को गोद में उठाकर या सहारा देकर ऊपर-नीचे ले जाने को मजबूर हैं। इससे न सिर्फ मरीजों की तकलीफ बढ़ रही है, बल्कि हादसे की आशंका भी बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लिफ्ट खराब है, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द लिफ्ट ठीक कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। वहीं, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि एजेंसी को पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही लिफ्ट को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed