{"_id":"6a639a761e09322a8003a44e","slug":"lieutenants-wife-commits-suicide-fir-registered-against-two-sisters-in-law-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75683-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लेफ्टिनेंट की पत्नी ने की आत्महत्या, दो जेठानियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लेफ्टिनेंट की पत्नी ने की आत्महत्या, दो जेठानियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित मकान की छत से लगा दी थी छलांग, लेह में तैनात हैं पति
90 दिन की छुट्टी लेकर बिहार से बच्चों के साथ आई थीं फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । सरकारी स्कूल की शिक्षिका रीतू शर्मा ने सेक्टर-9 स्थित मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। रीतू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात पंकज शर्मा की पत्नी थीं। रीतू के परिवार के लोगों ने जेठानियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-8 थाने की पुलिस ने 3 जुलाई को रीतू के पिता की शिकायत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत दोनों जेठानियों पूनम शर्मा और रीणा शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिहार के भागलपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सुधीर कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी रीतू की शादी फरवरी 2017 में भागलपुर निवासी पंकज शर्मा से हुई थी। रीतू बिहार के खगड़िया जिले के मुसकीपुर क्षेत्र में सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। रीतू अपने बच्चों के साथ समय-समय पर फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित ससुराल आती थीं।
पिता ने आरोप लगाया कि जिस तीन मंजिला मकान में घटना हुई, उसी में उनकी दोनों जेठानियां रहती हैं। रीतू 14 जुलाई को स्कूल से 90 दिन की छुट्टी लेकर बच्चों के साथ वहीं रहने आई थी। आरोप है कि दोनों जेठानियां काफी समय से लड़ाई-झगड़ा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। इतना ही नहीं, जब रीतू बिहार में नौकरी पर थी तब भी उन्हें फोन कर परेशान किया जाता था। रीतू के भाई संदीप ने यह भी आरोप लगाया गया है कि रीतू ने कई बार अपने पति को भी इस प्रताड़ना की जानकारी दी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई को प्रताड़ना से तंग आकर रीतू ने सेक्टर-9 स्थित मकान की छत से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कराया, साक्ष्य जुटाए और बादशाह खान नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क, फेफड़े, यकृत सहित कई महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटें और अत्यधिक रक्तस्राव को मृत्यु का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।।