फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   library

Faridabad News: जहां चलता था प्रशासन वहां बनेगा जिला पुस्तकालय, प्रतियोगी छात्रों के लिए बनेगा वरदान

Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
library
- पुराने एसडीएम कार्यालय की जगह बनेगा आधुनिक जिला पुस्तकालय और उत्कृष्टता केंद्र
विज्ञापन

- 15 करोड़ 45 लाख 94 हजार की लागत से मेवात विकास अभिकरण करेगा निर्माण
दिनेश देशवाल
नूंह। नूंह जिला मुख्यालय के पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर में अब एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। वर्षों से जर्जर हो चुके इस भवन को तोड़कर यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला पुस्तकालय एवं उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 15 करोड़ 45 लाख 94 हजार रुपये है, जिसे मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा पूरा किया जाएगा। चार मंजिला यह भवन न केवल जिले के युवाओं के लिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का केंद्र बनेगा, बल्कि बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

शिक्षा और उत्कृष्टता का नया केंद्र बनेगा नूंह : परियोजना के तहत बनने वाले इस चार मंजिला केंद्र की दो मंजिलों में आधुनिक पुस्तकालय, नीट और जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मेवात क्षेत्र के उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए अन्य जिलों या शहरों का रुख करना पड़ता था। इस उत्कृष्टता केंद्र में अत्याधुनिक अध्ययन कक्ष, कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए डिजिटल क्लासरूम जैसी सुविधाएं होंगी। प्रशासन का मानना है कि यह केंद्र नूंह के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनाएगा।
विज्ञापन


काॅन्फ्रेंस

हॉल और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी स्थान:
पुस्तकालय और कोचिंग सुविधाओं के अलावा इस भवन में एक बड़ा काॅन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा। यह हॉल जिले में होने वाले प्रशासनिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे जिला मुख्यालय को एक स्थायी और सुसज्जित सभागार की सुविधा मिलेगी। अधिकारी, शिक्षक, छात्र और समाजसेवी संस्थाएं यहां विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं और संगोष्ठियां आयोजित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों के लिए बनेगा ‘विचार
केंद्र :

परियोजना की विशेषता यह भी है कि इसके भूतल पर बुजुर्गों के लिए विशेष केंद्र बनाया जाएगा, जहां वे बैठकर अखबार पढ़ सकेंगे, चाय-पानी के साथ आपस में चर्चा व गपशप कर सकेंगे। यह स्थान उन्हें सामाजिक जुड़ाव और मानसिक सुकून देगा। यह केंद्र केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा।

जर्जर भवन की जगह आधुनिक ढांचा: पुराना एसडीएम कार्यालय भवन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा था। रखरखाव और देखभाल के अभाव में उसकी दीवारें कमजोर हो चुकी थीं और छतें टूटने लगी थीं। सुरक्षा कारणों से कई बार प्रशासन ने इसे उपयोग से बाहर करने की सिफारिश की थी। अब इस भवन को तोड़कर उसकी जगह नया और मजबूत ढांचा बनाया जाएगा।

युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर: इस परियोजना से नूंह और पूरे मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का एक नया दौर शुरू होगा। लंबे समय से यहां के छात्रों को उच्च स्तर की कोचिंग सुविधाओं की कमी महसूस होती थी। अब यह उत्कृष्टता केंद्र उन्हें घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन का माहौल प्रदान करेगा।

जिला उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण के सीईओ अखिल पिलानी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल एक इमारत बनाना नहीं, बल्कि जिले के बौद्धिक और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है। नूंह को शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा इलाका माना जाता रहा है, ऐसे में यह परियोजना यहां के युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करेगी।


जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : सूत्रों के अनुसार, भवन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को मंजूरी मिल चुकी है और पीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दे दी गई है। जिस पर जल्द इसका नक्शा बनवाकर पुराने ढांचे को गिराकर नींव डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद नूंह जिला न केवल हरियाणा के शैक्षणिक नक्शे पर नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह केंद्र मेवात क्षेत्र के लिए शिक्षा, उत्कृष्टता और सामाजिक संवाद का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article