{"_id":"6ab2d2fdabb6446fd70dd9c9","slug":"letter-sent-to-the-cm-to-get-the-liquor-shop-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80729-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब का ठेका बंद कराने के लिए सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब का ठेका बंद कराने के लिए सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
हीरापुर गांव में सामाजिक और शांतिपूर्ण माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। ग्राम पंचायत हीरापुर की सीमा में संचालित शराब के ठेके को बंद अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर पंचायत ने मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है। पंचायत का कहना है कि शराब के ठेके के कारण गांव के सामाजिक और शांतिपूर्ण माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण हुकमचंद शर्मा ने बताया कि गांव की बेटियां मोहना में स्कूल और कॉलेज में पढ़ने के लिए रोजाना इसी रास्ते से आती-जाती हैं। रास्ते में शराब का ठेका होने के कारण छात्राओं को वहां से गुजरते समय काफी असहजता महसूस होती है। शराबियों की मौजूदगी के चलते हमेशा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए ठेके को गांव की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
ग्राम पंचायत की सरपंच प्रभा देवी ने बताया कि यह ठेका मोहना की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित है। यहां अक्सर शराबियों के कारण माहौल खराब रहता है। स्कूल और कॉलेज जाने वाली बच्चियों को रास्ते से निकलने में भारी परेशानी होती है। पंचायत ने अधिकारियों से ठेके के स्थान और लाइसेंस की नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पंचायत ने पत्र में ठेके के स्थान और लाइसेंस की नियमों के अनुसार जांच कराने तथा ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ठेका बंद या स्थानांतरित कराने की मांग की है।