फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   leg cut of scrap businessman in lift

लिफ्ट में फंसकर स्क्रैप कारोबारी का पैर कटा

Fri, 29 Nov 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
leg cut of scrap businessman in lift
फरीदाबाद। सेक्टर-सात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक फैक्टरी में प्लास्टिक के पुराने ड्रम लेने गए स्क्रैप कारोबारी माल लाने ले जाने के लिए लगाई गई लिफ्ट में फंसकर घायल हो गए। ऑपरेशन के दौरान उनका बायां पैर काटना पड़ा। पीड़ित ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ इसकी शिकायत सेक्टर-सात थाने में दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भड़ाना चौक, गली नंबर तीन निवासी दयाराम कर्दम कंपनियों से स्क्रैप लेकर बेचने का काम करते हैं। बुधवार को वह राजमार्ग स्थित बालाजी एलॉज नामक फैक्टरी से प्लास्टिक के पुराने ड्रम लेने गए थे। दयाराम के साथ लोडिंग ऑटो का चालक शंकर व मुन्ना भी थे। शंकर के अनुसार ड्रम फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर रखे थे, जिसे वे लोग लिफ्ट से नीचे उतार रहे थे। ड्रम रखने के दौरान अचानक नीचे से किसी ने लिफ्ट का बटन दबा दिया, जिससे वह नीचे जाने लगी। इस दौरान दयाराम उसमें ड्रम रख रहा था। उसका एक पैर लिफ्ट के बीच में फंस गया और वह उसके अंदर गिर गया।
विज्ञापन

शंकर के अनुसार उसने व मुन्ना ने दयाराम का हाथ पकड़ रखा था। यदि वह हाथ छोड़ देते तो हादसा बड़ा हो सकता था, दयाराम की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत भी हो सकती थी। शंकर के अनुसार वह काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाता रहा, मगर वहां कोई नहीं आया। इस पर उसने दूसरे व्यक्ति को मदद के लिए नीचे भेजा, जिस पर एक कर्मचारी आया और उसकी मदद से दयाराम को खींच कर निकाला गया। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं दी गई। इस पर वे दयाराम को ऑटो में लेकर ही अस्पताल पहुंचे। यहां ऑपरेशन के दौरान उनका बायां पैर घुटने से नीचे काटना पड़ा। दयाराम के भाई केशव कर्दम ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed