फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Leadership ability will be increased in government school girls

Faridabad News: राजकीय स्कूल की छात्राओं में बढ़ाई जाएगी नेतृत्व क्षमता

Sat, 09 Mar 2024 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leadership ability will be increased in government school girls
पढ़ाई छोड़ने का मन बना चुकी छात्रों की पहचान कर दिलाएंगी दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए ''बालिका मंच'' को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके तहत पढ़ाई छोड़ने का मन बना चुकी छात्रों की पहचान कर उन्हें अगले सत्र में दोबारा से दाखिला दिलाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में बंद पड़ी शिकायत पेटीकाओं को खोलने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
राजकीय स्कूलों में पढ़ाई में वालीतेज तर्रार और नेतृत्व क्षमता वाली छात्राओं को पहचान कर उनके नेतृत्व में बालिका मंच स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जो स्कूल के आस पास जाकर छात्राएं पढ़ाई छोड़ चुकी या छोड़ने का मन बना रही छात्राओं की पहचान कर उन्हों दोबारा से स्कूल में दाखिला दिलाने का प्रयास करेंगी। बालिका मंच की छात्राएं उन छात्राओं के परिजनों से भी बात करेंगी। शिक्षकों के अनुसार कई बार बच्चे शिक्षक को खुलकर स्कूल छोड़ने की वजह नहीं बता पाती हैं, लेकिन वह अपने दोस्त या सामान्य आयुवर्ग से अपनी बात शेयर कर सकती हैं। इसी सोच के साथ बालिका मंच दोबारा गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है। बालिका मंच में 5 से 10 छात्राओं को शामिल किया जाएगा। पहले की तरह ही स्कूल में कक्षा 6ठी से 8वीं और नौ से 12वीं कक्षा के लिए अलग-अलग मंच बनाए जाएंगे। प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को स्कूलों में दो घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न विषयों पर छात्राओं को बोलने का भी अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन



क्या है बालिका मंच

स्कूलों में बालिका मंच बनाया गया था, जहां लड़कियों की संख्या अधिक थी। बालिका मंच किशोर छात्राओं का ऐसा मंच था जिसकी संरचना बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर स्कूल मुखिया की भी भूमिका बनाई गई है। इसके तहत छात्राओं की सामाजिक समस्याओं को समाधान किया जा सके। यदि समस्या माता-पिता या अभिभावक स्तर की है तो उन्हें बुलाकर उसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिका मंच को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इसके माध्यम से स्कूली छात्रों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और पढ़ाई छोड़ चुकी छात्राओं की पहचान कर स्कूल में दोबारा दाखिला दिलाना है। छात्रों को सामाजिक पहलुओं के प्रति जागरूक करना भी है।


आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed