फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   LB Shastri Academy defeated Blue Academy

Faridabad News: एलबी शास्त्री अकादमी ने ब्लू अकादमी को हराया

Tue, 14 Oct 2025 04:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
LB Shastri Academy defeated Blue Academy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रविंदर फागना क्रिकेट भूमि मैदान पर सोमवार को खेले गए अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में एलबी शास्त्री क्रिकेट अकादमी ने ब्लू क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू अकादमी की टीम 29.1 ओवर में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने आई एलबी शास्त्री अकादमी की टीम ने महज 6.1 ओवर में 99 रन बनाकर मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू अकादमी की टीम की ओर से रूद्र राउत के 31 रन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। वहीं, एलबी शास्त्री की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कामरान अली और गर्वित बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाजी के लिए आई एलबी शास्त्री की ओर से कामरान ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा। कामरान ने महज 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की सहायता से 60 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, दिव्यांश शर्मा ने 18 गेंदों पर 29 रन बनाए। कामरान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed