{"_id":"69bee93fd79cce16ed0f99b5","slug":"laying-of-new-sewer-line-starts-in-gandhi-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65556-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांधी कॉलोनी में नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांधी कॉलोनी में नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। कॉलोनी की गलियों में नई सीवर लाइन डाले जाने का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर बार-बार होने वाला पानी भराव भी काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।
रेलवे स्टेशन के सामने बसी गांधी कॉलोनी में वर्षों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियां अक्सर ओवरफ्लो रहती है। वार्ड 19 के पार्षद जसवंत सिंह ने समस्या का संज्ञान लेते हुए यहां सीवर लाइन बिछाने की योजना को आगे बढ़ाया। फिलहाल पम्पी की गली से गुरुद्वारे तक नई पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया है। इसके बाद पूरी लाइन को जोड़कर पानी निकासी को सुचारु किया जाएगा।