फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lawyers on indefinite strike to protest creation of separate court

Faridabad News: अलग अदालत बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वकील

Wed, 24 Sep 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on indefinite strike to protest creation of separate court
- मोहना छांयसा में अदालत का जिला बार एसोसिएशन ने किया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मोहना छांयसा में अलग अदालत बनाने पर जिला बार एसोसिएशन ने नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के इस फैसले के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया। बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला ने इसको लेकर सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम के साथ बैठक की। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका।

एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि मोहन छांयसा में अदालत लगने से आम जनता और वकीलों की परेशानी बढ़ेगी। न्यायपालिका हमारी एकता को बांटना चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि जब शहर में ही न्यायिक परिसर है तो अदालत दूसरी जगह कैसे लगेगी। मोहना शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। ऐसे में न्यायपालिका के इस फैसले से मुवक्किल को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन



जब तक हमारी मांगें मानी नहीं जाएंगी, तब तक एसोसिएशन हड़ताल पर रहेगी। कोई भी वकील मोहना छांयसा अदालत में नहीं केस लड़ने नहीं जाएगा। न्यायपालिका जगह-जगह अदालत नहीं लगा सकती है। - राजेश बैंसला, प्रधान, बार एसोसिएशन जिला न्यायालय में लगभग चार हजार वकील बैठते हैं। यहां मुवक्किल के पास विकल्प रहेगा कि चार हजार वकीलों में किसी को भी अपने केस के लिए चुन सकता है। मोहना में अदालत लगने से मुवक्किल का भी खर्च बढ़ेगा। - अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील लोगों की आवाज उठाते हैं। आज उन्हीं को बांटा जा रहा है। मोहना के बाद धौज और बल्लभगढ़ में भी अदालत बनने जा रही है। इस फैसले से हमको कमजोर किया जा रहा है।- हरबंश गोदारा, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article