{"_id":"68d6d4390d9fcbdc6b05fa5c","slug":"lawn-tennis-under-17-team-emerged-victorious-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52208-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लॉन टेनिस अंडर-17 टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लॉन टेनिस अंडर-17 टीम बनी विजेता
विज्ञापन
- जिले की बालिकाओं ने किया कमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में स्थित स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल में चल रहे राज्य स्तरीय लॉन टेनिस मुकाबलों में शुक्रवार का दिन फरीदाबाद के लिए बेहद शानदार रहा। इनमें जिले की अंडर-17 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।
फरीदाबाद की टीम ने अंडर-17 के फाइनल में रोहतक को हराया। जिले की आनंदिता उपाध्याय और इहा जोशी की जोड़ी ने 5-1 और 5-2 से मुकाबला जीता। जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बताया की स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। प्रतियोगिता में हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय में स्वर्ण जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर हमारी नजरें हैं। टेनिस में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। इस पर सहायक जिला खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।