फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lawn tennis under-17 girls reached the finals

Faridabad News: फाइनल में पहुंची लॉन टेनिस अंडर 17 की बालिकाएं

Thu, 25 Sep 2025 10:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 10:47 PM IST
सार

फरीदाबाद की अंडर 17 टेनिस टीम ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में फाइनल में जगह बनाई, जबकि अंडर 14 टीम सेमीफाइनल में पहुंची। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला खेल अधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Lawn tennis under-17 girls reached the finals
झज्जर में चल रहे राज्य स्तरीय खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली अंडर 17 लॉन टेनिस टीम की खिलाड़ी

विस्तार

- अंडर 17 और अंडर 14 की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में स्थित स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल में चल रहे राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खेलों में बृहस्पतिवार को जिले की अंडर 17 टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। फरीदाबाद की टीम ने क्वार्टर फाइनल में भिवानी और सेमीफाइनल में सोनीपत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के इन राज्य स्तरीय मुकाबलों में जिले की आनंदिता उपाध्याय और इहा जोशी दोनों खिलाड़ियों ने 4-0, 4-0 से मुकाबले अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, फाइनल में पहुंचने के लिए हम आसानी से मुकाबला जीत गए। उन्होंने कहा कि हम किसी खिलाड़ी को कम आंकने की कोशिश नहीं करेंगे। फाइनल में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि इसके अलावा जिले की अंडर 14 टीम ने भी सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर सहायक जिला खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed