{"_id":"649c23c2086303f2250094a6","slug":"last-date-for-admission-in-graduation-extended-can-apply-till-july-7-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7816-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्नातक में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ी, 7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्नातक में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ी, 7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Wed, 28 Jun 2023 05:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्नातक में दाखिला लेने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है। दाखिले के लिए आवेदन करने का बुधवार को आखिरी दिन था, लेकिन अब तारीख बढ़ने पर छात्रों को एक सप्ताह का समय और मिल गया है।
सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय के डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड ज्यादा होने की वजह से साइट बार-बार क्रैश हो रही थी। जिससे कई छात्रों को दाखिले का फार्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए अंतिम तारीख को बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है। प्रदेश में 345 सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों में दाखिले को लेकर अब तक 111994 स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इनमें 89978 स्टूडेंट्स का आवेदन पूरा हो चुका है। 73945 विद्यार्थियों के आवेदन कॉलेजों की कमेटी द्वारा वेरिफाई किए जा चुके हैं। 5006 विद्यार्थियों के आवेदन पर वेरिफिकेशन के दौरान ऑब्जेक्शन लगे हैं।
सबसे ज्यादा आवेदन राजकीय कॉलेज फरीदाबाद में आए
उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट के अनुसार सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त करने वाले प्रदेश के टॉप 10 कॉलेज में राजकीय कॉलेज फरीदाबाद का नाम शामिल है। वेबसाइट पर मौजूद लिस्ट के अनुसार रोहतक के एनआरएस जीसी कॉलेज में 8604 आवेदन, हिसार के राजकीय कॉलेज में 7110 आवेदन, गुरुग्राम के डीजीसी कॉलेज में 6483 आवेदन, गुरुग्राम के सेक्टर- 9 के राजकीय कॉलेज में 6072 आवेदन, राजकीय कॉलेज फरीदाबाद में 5980 आवेदन, दयानंद कॉलेज हिसार में 5260 आवेदन, राजकीय कॉलेज करनाल में 4737 आवेदन, एआई जाट एचएम कॉलेज रोहतक में 4700 आवेदन, गुरुग्राम के सेक्टर- 14 के राजकीय कॉलेज में 4241 आवेदन और राजकीय महिला कॉलेज रोहतक में 4182 आवेदन आ चुके हैं।