{"_id":"677595f94e93bd6d8504ca2a","slug":"land-registered-by-using-fake-signature-of-naib-tehsildar-case-against-eight-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-110952-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन करा ली पंजीकृत, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन करा ली पंजीकृत, आठ पर केस
विज्ञापन
तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
पलवल। जमीन खरीदने के दौरान कन्वेयंस डीड और अथॉरिटी लेटर पर नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत तहसीलदार पलवल ने जिला पुलिस अधीक्षक से की गई। जांच के बाद मामले में शहर थाना पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार तहसीलदार पलवल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव पातली खुर्द में खसरा नंबर 34-23-2 (5-8) जमीन की फर्जी कन्वेयंस डीड व अथॉरिटी लेटर तैयार किए गए। इस डीड पर फरीदाबाद के नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। जमीन की कन्वेयंस डीड को अमित कुमार ने तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया। जमीन का खरीदार बनकर करनाल की शिव कॉलोनी निवासी बंधनवीर और गवाह के तौर पर अर्जुन नंबरदार मूलचंद ने पंजीकरण करवाया। फरीदाबाद तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से 28 दिसंबर, 2023 को इसे पंजीकृत करवाया था।
फर्जी हस्ताक्षर होने के इस मामले की शिकायत बीते साल चार अप्रैल को एसपी पलवल को दी गई थी। एसपी ने मामले की जांच आर्थिक जांच शाखा से करवाई। जांच के बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी फायदे के लिए जमीन खरीदने और बेचने के मामले में दुकड़िया मौहल्ला निवासी ललित, मधुबाला, पंचवटी कॉलोनी निवासी सुंदर सिंह, दिनेश, बबली, मूलचंद, मामचंद व गांव महेशपुर निवासी अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद