फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lakshman's roar and Parashuram's anger will fill the audience with enthusiasm

Faridabad News: लक्ष्मण की गर्जन और परशुराम का क्रोध दर्शकों में भरेगा जोश

Wed, 10 Sep 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lakshman's roar and Parashuram's anger will fill the audience with enthusiasm
सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुआ रामलीला अभ्यास
मंगलवार की रात को लक्ष्मण और परशुराम संवाद का अभ्यास करवाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से मंगलवार की रात को सीता स्वयंवर के सीन में लक्ष्मण और परशुराम के क्रोधित संवादों का अभ्यास करवाया गया। जब धनुष टूटने के बाद क्रोध में परशुराम जनक दरबार में आते हैं, तो लक्ष्मण और परशुराम में संवादों का युद्ध सा छिड़ जाता है।


निर्देशक हरीश आजाद ने बताया कि परशुराम के किरदार में परवीन बत्तरा अपने गुस्से में संवादों को बोलने की कला का अभ्यास करते हैं और लक्ष्मण का अभिनय निभा रहे विद्वांश खरबंदा गुस्से से लाल होकर पर अपने संवादों का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


राजा हरिश्चन्द्र के प्रसंग का अभ्यास किया: श्रद्धा रामलीला कमेटी की ओर से सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रामलीला का अभ्यास जारी है। मंगलवार रात समिति ने सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र का प्रसंग अभ्यास में प्रस्तुत किया। इस प्रसंग में दिखाया गया कि कैसे राजा हरिश्चन्द्र ने सत्य की रक्षा के लिए अपना राज-पाठ, घर-बार, पत्नी और पुत्र तक का त्याग कर दिया। यहां तक कि उन्होंने स्वयं को भी बेच दिया, लेकिन किसी भी परिस्थिति में सत्य से विचलित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभ्यास में राजा हरिश्चन्द्र की भूमिका अनिल चावला ने निभाई, जबकि उनकी पत्नी तारा का अभिनय योगंधा वशिष्ट ने किया। पुत्र रोहतास की भूमिका ऋषिव हंस ने सजीव रूप से प्रस्तुत की। महर्षि विश्वामित्र के रूप में राजेश खुराना, वशिष्ठ के रूप में नेत्रपाल शर्मा और मंत्री की भूमिका में जितेंद्र अरोड़ा ने अभिनय किया। भगवान इंद्र का किरदार राजकुमार ढींगरा ने निभाया। वहीं नक्षत्र का अभिनय भी नेत्रपाल शर्मा ने किया।
रामलीला कमेटी के निदेशक अनिल चावला ने बताया कि इस बार रामलीला में पौराणिक कथाओं को समाज में व्याप्त मूल्यों के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed