फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lakhs stolen from the locked house of a doctor couple who went to America

Faridabad News: अमेरिका गए डॉक्टर दंपती के बंद मकान से लाखों की चोरी

Wed, 06 May 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the locked house of a doctor couple who went to America
ग्रिल तोड़कर घुसे चोरों ने घर में की तोड़फोड़, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 में रहने वाले एक डॉक्टर दंपती के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार अमेरिका गया हुआ था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


डॉ. नीलकंठ शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी डॉ. अविनाश शर्मा के साथ नवंबर 2025 में बच्चों से मिलने अमेरिका गए थे। इस दौरान सेक्टर-17 स्थित उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। 26 अप्रैल को जब वे वापस लौटे, तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने घर के पीछे की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर का सामान तितर-बितर कर दिया था। चोरों ने न केवल कीमती सामान चोरी किया, बल्कि घर में काफी तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन




पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. नीलकंठ शर्मा की लिखित शिकायत पर चार मई को चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed