फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ladies jents ward is ready in hospital

सौ बेड के अस्थाई अस्पताल में महिला-पुरुष वॉर्ड तैयार

Mon, 06 Sep 2021 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
ladies jents ward is ready in hospital
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में बनाए जाने वाले सौ बेड के अस्थाई अस्पताल का कार्य पूरा हो गया है। इसमें महिला-पुरुषों के लिए दो वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही एक प्रशासनिक खंड भी बनाया गया है। तीनों खंड में उपकरण सहित तमाम जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं। ऐसे में एयर कंडीशन लगाकर मरीजों को उपचार की सुविधा जल्द से जल्द देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाटा स्टील की ओर से सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 102 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ही ढांचागत व उपकरण की आधारभूत जरूरतों की कमी प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार को महसूस हुई। इस बीच सरकारी फंड, सामाजिक दायित्व व संस्थागत मदद से इन कमियों को दूर किए जाने पर विचार किया गया। इस बीच टाटा ग्रुप की ओर से सौ बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने का करार हुआ। बीते करीब तीन माह से अस्पताल का कार्य जारी थी। सोमवार तक अस्पताल में मरीज वॉर्ड के सभी उपकरण व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई। इस शनिवार जिला उपायुक्त मरीजों के लिए औपचारिक रूप से अस्पताल की सौगात देंगे।
विज्ञापन

17 स्टील कंटेनर से तैयार किया गया
टाटा स्टील की ओर से अस्पताल डेवलेपमेंट कार्य देख रहे साइट मैनेजर पीके सिन्हा ने बताया कि टिन के 17 कंटेनर को अस्थायी अस्पताल का रूप दिया गया है। प्रत्येक कंटेनर में छह बेड लगाए गए हैं। पूरा अस्पताल टिन का बना है। सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। बरसात होने पर अस्पताल में लीकेज व करंट की समस्या न हो, इसकी जांच कर आखिरी दौर की टेस्टिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जोरों पर
अस्थायी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की जाएगी। इसके लिए सभी बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट भी बनाए गए हैं। एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता के प्लांट का कार्य आखिरी चरण पर है। इस प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर भी भरे जा सकेंगे। पूर्व में लगाए गए 200 लीटर प्रति मिनट उत्पादन वाले प्लांट में यह सुविधा नहीं थी।

ऑक्सीजन प्लांट सहित अस्थाई अस्पताल का काम अंतिम चरण में है। अगले 15 दिनों में प्लांट और अस्पताल को आपस में जोड़कर ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
- डॉ. सविता यादव, पीएमओ, बीके नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed