{"_id":"609d640a8ebc3edcb51b7d19","slug":"lack-of-vaccine-youth-are-not-getting-slots-faridabad-news-noi5816910157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी, युवाओं को नहीं मिल रहे स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी, युवाओं को नहीं मिल रहे स्लॉट
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले मेें वैक्सीन की कमी होने से लगातार टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद टीकाकरण के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण को ही प्राथमिकता दी गई।
जिला स्तर पर प्रयास है कि दूसरी डोज देकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को संक्रमण के विरुद्ध प्र तिरक्षा मुहैया कराई जाए। ऐसे में युवाओं की प्राथमिकता दरकिनार हो रही है। जिले में 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों का टीकाकरण पहले दिन से ही प्रभावित है। इस कारण पहली मई को टीकाकरण शुरू नहीं किया जा सका था। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद टीकाकरण के लिए स्लॉट भी युवाओं को नहीं मिल पा रहा। पर्वतिया कॉलोनी निवासी सुदेश ने बताया कि बीते तीन दिन से स्लॉट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नजदीकी केंद्र पर टीकाकरण का कोई विकल्प नहीं मिला। ऐसे में वह टीका नहीं लगवा सके। अब बीके अस्पताल का विकल्प भी ऑनलाइन नहीं मिल रहा। इसी तरह एसी नगर निवासी सुनिता ने बताया कि वह अपने साथ अपने परिजनों का टीकाकरण कराना चाहती है , लेकिन पड़ोस में ही स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद ऑनलाइन स्लॉट ‘नॉट अवेलेबल’ आ रहा है। इस कारण वह टीकाकरण से वंचित है।
बृहस्पतिवार तक जिले में केवल चार हजार डोज ही युवाओं के लिए मौजूद रही। इसमें पहले से स्लॉट हासिल कर चुके लोगों का ही टीकाकरण जारी रखा जा रहा है। इस कारण कुछ ही केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। ऐसे में लोगों में टीकाकरण का उत्साह वैक्सीन की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। युवाओ को ऑनलाइन टीकाकरण स्लॉट बुक करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि एक व्यक्ति करीब एक सप्ताह में टीकाकरण के लिए अपना नंबर सुनिश्चित कर पा रहा है।
विज्ञापन
45 पार को दूसरी डोज देने पर जोर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण अभियान पर जोर है। पहली डोज ले चुके लोगों को दूसरी डोज देने का काम तेजी से करने के आदेश भी निदेशालय से जारी हो चुके हैं। ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लोगों को दूसरी डोज दी जाए। वहीं, जिले के निजी अस्पतालों में फिलहाल टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। जिले में केवल एक निजी अस्पताल में अभी तक टीकाकरण शुरू हो पाया है। फोर्टिस अस्पताल ने बुधवार को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई थी। यह बृहस्पतिवार को भी जारी रही।
--
वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही टीकाकरण अभियान के सेशन निर्धारित किए जा रहे हैं। टीकाकरण की गति इस पर ही निर्भर करती है। मौजूदा समय में दूसरी डोज देने पर जोर है। जो युवा ऑनलाइन स्लॉट बुक कर चुके हैं, उन्हें पहली डोज दी जा रही है।
- डॉ. रमेश, टीकाकरण नोडल अधिकारी