{"_id":"68ab61e7cb036c633c0faa46","slug":"lack-of-stretchers-in-the-district-civil-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49779-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में स्ट्रेचर का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में स्ट्रेचर का अभाव
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में स्ट्रेचर का अभाव, मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर परिजन
मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर है तीमारदार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी मरीजों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। अस्पताल में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की कमी के चलते मरीजों को परिजन उठाकर ओपीडी व अन्य विभागों में ले जा रहे हैं। इससे न सिर्फ मरीजों को असुविधा हो रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
अस्पताल प्रबंधन से बात की जाए तो वे कहते हैं कि अस्पताल में व्हीलचेयर हैं लेकिन असलियत कुछ और ही देखने को मिलती है। अस्पताल में मरीजों को व्हीलचेयर नहीं मिलती हैं, जिसके कारण यदि मरीज विकलांग है तो उसको जमीन पर घिसट कर जाना पड़ता है और बुजुर्ग हैं तो डंडे का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में प्रतिदिन 3 हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं।
महिला को सहारा देकर ओपीडी पहुंचे परिजन
अस्पताल में एक ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जब एक महिला मरीज को उसके परिजन ने कंधे का सहारा देकर पंजीकरण कक्ष से ओपीडी तक पहुंचाया। मरीज की हालत नाजुक थी लेकिन स्ट्रेचर न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में ही इलाज के दौरान इतना संघर्ष करना पड़े, तो इलाज से पहले ही मरीज की हालत और बिगड़ जाती है। हम इलाज के लिए आते हैं लेकिन यहां तो मरीज को उठाकर खुद ही दौड़ना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- वर्जन--
अस्पताल में कुल 11 व्हील चेयर और 16 स्ट्रेचर हैं इनकी कोई कमी नहीं है। यदि मरीजों को व्हीलचेयर नहीं मिलती हैं तो वह इमरजेंसी के काउंटर पर जाकर नर्स से व्हीलचेयर के बारे में पूछ सकते हैं। वह उसको उपलब्ध करा कर देंगे। - डॉ. विकास गोयल, एसएमओ

- वर्जन