{"_id":"698392e7269c4a749d08d834","slug":"lack-of-road-in-sector-24-industrial-area-troubles-entrepreneurs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62025-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-24 के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नहीं होने से उद्यमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-24 के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नहीं होने से उद्यमी परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 24 के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से उद्यमी बेहद परेशान हैं। उन्हें अपने सामान को लाने और कहीं भेजने में समस्या आती हैं। सड़क कब बनेगी इसके बारे में भी उद्यमियों को कई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसा भी नहीं कि यह सड़क बनने के बाद टूटी हो, हमेशा से यहां पर ऐसा ही हाल है।
बता दें कि सड़क के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के आस-पास स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं। इससे रात में निकल रहे कर्मचारियों और वाहनों को रास्ते में मौजूद गड्ढों के कारण बेहद परेशानी होती है। उद्यमियों ने बताया कि रास्ते में स्ट्रीट लाइटें लगना तो दूर की बात है, मुख्य सड़क पर भी लाइटें नहीं हैं। विनय नाम के उद्यमी ने बताया कि कंपनी को शुरू हुए कई साल हो चुके हैं। जबसे कंपनी शुरू की थी तबसे ही यहां सड़क की समस्या बनी हुई है। वहीं अर्जुन सिंह नाम के एक उद्यमी ने बताया कि सड़क और लाइट सहित कई अन्य छोटी-छोटी समस्याएं हैं।