फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of nutrition in women is leading to weak children

Faridabad News: महिलाओं में पोषण की कमी से कमजोर पैदा हो रहे बच्चे

Sat, 03 Jan 2026 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lack of nutrition in women is leading to weak children
कम वजन, सांस लेने में दिक्कत और खून की कमी की हो रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्भवती महिलाओं के खानपान पर ध्यान नहीं देने से नवजात शिशुओं में अधिक समस्या देखी जा रही है। महिलाओं में पोषण की कमी का सीधा असर शिशुओं पर पड़ रहा है। इसके चलते नवजात शिशुओं को नीकू वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। शिशुओं में कई समस्याएं देखी जा रही है। जिसमें कम वजन, सांस लेने में दिक्कत, खून की कमी, कुछ अंगों का सही से विकास न होना आदि शामिल है।

बीके अस्पताल में प्रतिमाह करीब 250 डिलीवरी की जा जाती हैं। इनमें से 25 प्रतिशत महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी के केस सामने आते हैं। महिलाओं के सिजेरियन डिलीवरी के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीके अस्पताल के नीकू वार्ड में महीने में 60 से अधिक शिशु पहुंचते हैं। इसके अलावा बाहर के अस्पतालों से भी महीने में लगभग 10 शिशु यहां आते हैं। इससे यह पता लगता है कि बच्चे कितने कमजोर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन


बीके अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणा ने बताया कि अस्पताल में एक दिन में लगभग 7 से 8 बच्चे जन्म लेते हैं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपना खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे डिलीवरी के बाद उनका बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से किया जाता है जागरूक

उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से बच्चों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ बच्चे के लिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए। निजी अस्पताल में डायटीशियन अवंतिका मजूमदार ने बताया कि गर्भवती महिलाएं अपने खान पान पर कम ध्यान देती हैं, जिससे जन्म के बाद बच्चों में कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन (दाल, अंडा, मांस, दूध और दही के अलावा अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स) और स्वस्थ चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे बच्चा स्वस्थ पैदा हो और जच्चा भी स्वस्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed