Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of funds... city roads remain far from dust-free

Faridabad News: बजट की कमी...धूल मुक्त नहीं हो पा रही शहर की सड़कें

Wed, 11 Nov 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lack of funds... city roads remain far from dust-free
सीएक्यूएम के निर्देशों के तहत दिसंबर 2026 तक 507 सड़कों को धूल मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया था
विज्ञापन

666 करोड़ रुपये की जरूरत
321 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं
345 करोड़ रुपये की कमी
केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। शहर की सड़कों से रोजाना 78.63 टन पीएम-10 कण हवा में घुल रहे हैं, लेकिन धूल रोकने के लिए बनाई गई योजना बजट की कमी से जूझ रही है। सड़क की धूल शहर के पीएम-10 प्रदूषण में 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सड़कों की सफाई के अलावा सड़कों की मरम्मत न होने के कारण शहर में धूल ज्यादा उड़ रही है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत दिसंबर 2026 तक 507 सड़कों को धूल मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन विभागों के पास पर्याप्त बजट न होने के कारण योजना को रफ्तार नहीं मिल पा रही है।
शहर की 672 किलोमीटर सड़कों के पुनर्विकास के लिए 666 करोड़ रुपये की जरूरत है। जबकि केवल 321 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। यानी 345 करोड़ रुपये की कमी के बीच धूल नियंत्रण की योजना और जर्जर सड़कों के सुधारने की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिले में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में कुल 3230.37 किलोमीटर सड़क नेटवर्क है। इनमें से 2,536.21 किलोमीटर सड़कें अच्छी स्थिति में हैं। वहीं, 672.44 किलोमीटर सड़कों के पुनर्विकास की जरूरत बताई गई है। इन सड़कों की बदहाली का सीधा असर शहर की आबोहवा पर पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा मिट्टी और गड्ढों से उड़ने वाली धूल राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम बजट 10 मीटर की चौड़ाई वाली सड़कों की मरम्मत के लिए
सीएक्यूएम के अनुसार, 10 मीटर से कम चौड़ाई वाली 566.59 किलोमीटर सड़कों के पुनर्विकास पर 510.08 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, लेकिन इनके लिए केवल 166.27 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। यानी इस श्रेणी में ही करीब 344 करोड़ रुपये की कमी है। 10 से 15 मीटर चौड़ी सड़कों के 32.22 किलोमीटर हिस्से पर 15.77 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वहीं, 15 से 30 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए 34.49 करोड़ और 30 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए 71.11 करोड़ रुपये की जरूरत है।



सड़कों की मरम्मत का काम लगातार चलता रहता है। विभाग द्वारा टेंडर लगाए जा रहे हैं और कुछ सड़कों की मरम्मत के लिए आगे भी टेंडर लगाए जाएंगे। - विवेक गिल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article