{"_id":"695814d90f7bf870190dd7e6","slug":"labourer-stabbed-to-death-for-refusing-to-serve-alcohol-on-new-years-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59391-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नए साल पर शराब पिलाने से मना करने पर मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नए साल पर शराब पिलाने से मना करने पर मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
गांव बड़ौली में चिकन की दुकान से चाकू उठाकर किए ताबड़तोड़ वार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए वर्ष पर जिले के गांव बड़ौली में शराब पिलाने से मना करने पर एक मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान 46 वर्षीय मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है। वह गांव बड़ौली के निवासी थे और एक निजी कंपनी में मजदूर के तौर पर काम करते थे। वारदात के बाद शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के पुत्र मोहम्मद एजाज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उनके पिता घर से चिकन लेने के लिए निकले थे। रास्ते में गांव के ही बीरबल ने उनसे शराब पिलाने की मांग की। जब रिजवान ने मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बीरबल ने चिकन की दुकान से चाकू उठाया और रिजवान पर ताबड़-तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज आरोपी बीरबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुई थी कहासुनी
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि 1 जनवरी को शाम के समय रिजवान गांव बड़ौली स्थित एक दुकान पर मीट ले रहा था। वो दुकानदार से उधार देने के लिए बोल रहा था। आरोपी भी वहीं खड़ा था, जिसने उधार लेने की बात को लेकर पीड़ित के साथ कहासुनी की। जब पीड़ित वहां से जाने लगा तो आरोपी ने मीट की दुकान से चाकू लेकर दुकान से थोड़ी दूरी पर 3-4 बार पीड़ित पर चाकू से वार किया और वहां से भाग गया। 2 दिन पहले भी मृतक व आरोपी की आपस में कहासुनी हुई थी, इसकी भी आरोपी रंजिश रखता था।
-- --