{"_id":"6a00baefcc8eee2f610768cd","slug":"laborers-body-found-hanging-in-rented-room-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69645-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
दो दिन पहले ही गांव से लौटा था युवक-पल्ला की शिव कॉलोनी का मामला
सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी स्थित सफेदा वाली गली में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के समय युवक घर में अकेला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला था। आलोक पिछले काफी समय से फल्ला इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार रात उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
जांच में सामने आया है कि आलोक का पूरा परिवार गांव में ही रहता है और वह खुद महज दो दिन पहले ही अपने गांव फतेहपुर से फरीदाबाद लौटा था। गांव से आने के ठीक बाद उठाए गए इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जांच अधिकारी इशाक खान ने बताया कि सुसाइड के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने के बाद उनके द्वारा दी जाने वाली शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है।