{"_id":"667ec3dd4080e9304a031cd6","slug":"laborer-murdered-by-hitting-brick-in-mukesh-colony-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26765-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बांदा के ध्यानार्थ\nमुकेश कॉलोनी में ईंट मारकर मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बांदा के ध्यानार्थ मुकेश कॉलोनी में ईंट मारकर मजदूर की हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र की मुकेश कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। पल्ला थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी सुरेश ने बताया कि उनका भाई राकेश (34) और वह गांव तिलपत में मनोज के मकान में किराये पर रहते थे। राकेश मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात राकेश व चिक्कू घर पर ही शराब पी रहे थे। सुरेश सब्जी खरीदने मंडी चला गया। वापस आने पर देखा कि चिक्कू तो नहीं था लेकिन तीन लड़के राकेश के सिर में ईंट मार रहे थे। वह राकेश को बचाने दौड़े तो उन्हें आता देखकर तीनों युवक फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस राकेश को गंभीर हालत में लेकर बीके अस्पताल गई। यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की शिकायत मिलने पर पल्ला थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।