{"_id":"655ce9082a5d367ab200f527","slug":"kushal-won-first-place-in-archery-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17042-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीरंदाजी में कुशल ने जीता प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीरंदाजी में कुशल ने जीता प्रथम स्थान
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अग्रवाल महाविद्यालय में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया।
मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शकुंतला बेनीवाल और उनके साथ जूडो कोच सुभाष उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के कम्पाउंड राउंड के पुरुष वर्ग में सीडीजेएम कॉलेज बुटाना के कुशल दलाल 702 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। वहीं कम्पाउंड राउंड प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एमकेएम महाविद्यालय होडल की कंचन 669 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता ने बताया कि कम्पाउंड और इंडियन राउंड की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कम्पाउंड राउंड के पुरुष वर्ग में साउथ प्वाइंट कॉलेज सोनीपत के पुलकित काजला 702 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय के उमंग गोयल 676 अंकों के साथ तृतीय स्थान व गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन के तुश्कायेन 675 अंकों के साथ के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं कम्पाउंड राउंड प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अग्रवाल महाविद्यालय की मुस्कान सैनी 657 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय की विधि यादव 622 अंकों के साथ तृतीय स्थान व अग्रवाल महाविद्यालय की गजल 614 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं इंडियन राउंड के पुरुष वर्ग में अग्रवाल महाविद्यालय के साहिल कदम 577 अंकों के साथ प्रथम स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय के सचिन सजवान 551 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय के सौरव 531 अंकों के साथ तृतीय स्थान व राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के आदित्य चौधरी 205 अंकों के साथ के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं इंडियन राउंड प्रतियोगिता के महिला वर्ग में के एल मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की अंशिका 553 अंकों के साथ प्रथम स्थान, के एल मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की निकिता मेहरा 522 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, के एल मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की प्रीती 504 अंकों के साथ तृतीय स्थान व के एल मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की मनीषा 477 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। डॉ. शकुतंला ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुआ कहा कि एक खिलाड़ी को खेल के साथ-साथ अपने पढ़ाई पर भी उचित ध्यान देना आवश्यक है। क्योंकि इससे खिलाड़ी मानसिक रूप से और मजबूत बनता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेलकूद संयोजक डॉ. केएल कौशिक, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कामरा, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, शारीरिक विभाग के सहायक प्रवक्ता डॉ. जगबीर सिंह उपस्थित रहे।