फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kshitij won silver in athletics competition

Gurugram News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में क्षितिज ने जीता रजत

Wed, 15 Oct 2025 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Kshitij won silver in athletics competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ओडिशा में चल रही जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के युवा एथलीट क्षितिज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। क्षितिज हरियाणा की 4×400 मीटर रिले टीम का हिस्सा थे, जिसने बेहतरीन तालमेल और गति का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।



प्रशिक्षक दीपक राठी ने बताया कि क्षितिज ने इस प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत की थी। क्षितिज ने न सिर्फ टीम को बढ़त दिलाई बल्कि पूरे दौड़ के दौरान जबरदस्त जोश और संतुलन बनाए रखा। उनका यह प्रदर्शन हरियाणा एथलेटिक्स के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन




उधर, क्षितिज के परिवार में इस सफलता से खुशी की लहर है। उनके परिवार ने कहा कि क्षितिज ने बहुत मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी की थी। हर सुबह पांच बजे उठकर अभ्यास के लिए निकल जाता था। हमें गर्व है कि उसने पूरे जिले का नाम रोशन किया। वहीं, क्षितिज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को देते हुए कहा कि मेरे कोच दीपक सर ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। हमने इस बार सोना हारा है लेकिन अगली बार जरूर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed