फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Krithika confirmed bronze medal in National Taekwondo Championship

Faridabad News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका ने कांस्य पदक किया पक्का

Sat, 06 Sep 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Krithika confirmed bronze medal in National Taekwondo Championship
लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इटावा में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीते दिन जिले की कृतिका ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी पक्का कर लिया है। बालिका वर्ग के अंडर-19 के 42 किग्रा भार वर्ग में खेलते हुए उन्होंने पहले लगातार दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
इसके बाद क्वार्टर फाइनल में विपक्षी खिलाड़ी को चारों खाने चित करते हुए अंतिम 4 में अपनी जगह बना ली। बता दें कि प्रतियोगिता की शुरुआत 3 सितंबर से हुई है। वहीं समापन 7 सितंबर को होगा। इसी दिन कृतिका अपने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


जीत के बाद कृतिका ने कहा कि कांस्य पदक पक्का करके बेहद खुशी हो रही है। हालांकि इससे ही संतुष्ट नहीं होना है। आगामी मैचों में जीतकर स्वर्ण पदक के साथ घर लौटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed