फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kovid investigation is being done by 'heat' of cold and cold in the body, orders to government private schools, take care in view of increasing cases of corona

बदन में सर्दी-जुकाम की ‘आंच’...करा रहे कोविड जांच, सरकारी निजी स्कूलों को आदेश, कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बरतें सावधानी

Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kovid investigation is being done by 'heat' of cold and cold in the body, orders to government private schools, take care in view of increasing cases of corona
बीके नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाते हुए । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। गले की समस्या के साथ पहुंचने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। बीके नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को सामान्य रोग विशेषज्ञ के पास ज्यादातर रोगी गले की खराश से परेशान थे। इन रोगियों को संक्रमण जांच की सलाह दी जा रही है। सामान्य जांच में औसतन 80 फीसदी मामले डॉक्टर से परामर्श के बाद कोरोना जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बीके नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कोविड मामलों की जांच के लिए भीड़ लगी रही। पूछने पर पता चला कि ज्यादातर सामान्य अस्पताल में डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचे थे। वह संक्रमित हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के बाद ही डॉक्टर दवा देने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जांच कराने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, इन दिनों टीकाकरण से पूर्व कोविड जांच की अनिवार्यता नहीं है। ऐसे में कोविड जांच कराने वाले मामले संदिग्ध लक्षणों के साथ जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश ने बताया कि गले में सूखापन, खुजली और खराश की शिकायत करने वाले मरीज बढ़े हैं। एनसीआर में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सावधानी के तौर पर ही डॉक्टर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मरीज संक्रमण ग्रस्त तो नहीं है। संदिग्धों को तुरंत जांच की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 21 नए केस, 3 स्वस्थ
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना के 21 नए मामलों की पुष्टि की है। इस दौरान तीन लोग स्वस्थ घोषित हुए। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक, जिले में संक्रमण के 107 मामले उपचाराधीन हैं। राहत की बात ये है कि बीते करीब 45 दिन से जिले में किसी मामले को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। हालांकि, तेजी से बदलते संक्रमण ग्राफ के कारण जिले में संक्रमण दर बढ़कर तीन फीसदी हो गई है। नए मामलों की पहचान सेक्टर-15, 16, 19, 21, 23, 42, 43, 46, 35, 82 और एसजीएम नगर से हुई है।
अस्पताल में करीब 500 लोग करवा रहे हैं कोरोना जांच
बीते तीन दिन में कोरोना जांच का आंकड़ा तेजी से बदला है। एक दिन में अब 500 लोग सरकारी अस्पताल में ही कोविड जांच के लिए पहुंच रहे हैं । निजी केंद्रों में कोविड जांच की दर सौ से कम है। हालांकि बीते 24 घंटों में इस आंकड़े में भी बदलाव आया है। जिले में 680 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें 510 लोगों ने सरकारी केंद्र में जांच कराई। शेष अन्य की जांच निजी अस्पताल में की गई।

बच्चों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश
स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से स्कूल विद्यार्थियों पर विशेष निगरानी रखेंगे। इसके लिए निर्देश जारी कर बच्चों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि सरकारी निजी स्कूल के क्षेत्र विशेष में स्थित स्वास्थ्य केंद्र कोविड जांच में सक्षम है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी की हालत पर शक होने पर तुरंत कोविड जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यदि स्कूल विद्यार्थी व अध्यापक के संक्रमित मिलने पर विभागीय सतर्कता के आदेश हैं। इसके लिए संभव हो तो परिसर को बंद करने तक के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed