फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Knives fired after altercation at wedding ceremony, two injured

Faridabad News: शादी समारोह में कहासुनी के बाद चले चाकू, दो घायल

Fri, 16 Feb 2024 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Knives fired after altercation at wedding ceremony, two injured
शादी समारोह में कहासुनी के बाद चले चाकू, दो घायल
विज्ञापन

घटना में घायल एक युवक की 18 फरवरी को है शादी


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में शादी समारोह में कहासुनी के बाद चाकू चलने से दो युवक घायल हो गए। दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल युवक की 18 फरवरी की शादी है। थाना सारन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अधिवक्ता बीनू चौधरी ने बताया बृहस्पतिवार शाम जवाहर काॅलोनी स्थित जाट धर्मशाला में उनकी लगन सगाई का कार्यक्रम था। मेहमानों की खातिरदारी का जिम्मा पड़ोसी अमन कुमार को सौंपी थी। कार्यक्रम में कॉलोनी निवासी कुछ युवक भी आए थे। इनमें से अमन नामक युवक से काॅलोनी के लोगों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देर रात तक अमन कार्यक्रम में ही था।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे अमन के घर पांच युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीनू चौधरी बाहर आ गए और अमन को बचाने के लिए उसके घर की तरफ भागे। आरोप है हमलावरों ने बीनू पर भी चाकू से हमला कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने दोनों घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता बीनू चौधरी ने बताया 28 फरवरी को उनकी शादी है। उनके पैर में गहरी चोट आई है। पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान कर ली है। थाना सारन प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं। नशे के दौरान हुई कहासुनी के चलते झगड़ा हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed