फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Knife stabbed for refusing to get a job

नौकरी लगवाने से मना करने पर मारा चाकू

Sat, 19 Sep 2020 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Knife stabbed for refusing to get a job
बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर क्षेत्र के हरि विहार में रहने वाले एक युवक को देर रात उसके एक जानकार ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक एक कंपनी में नौकरी करना चाहता था। उसे घायल युवक ने नौकरी नहीं दिलवाई, इस वजह से उसने चाकू से हमला कर दिया। युवक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। घायल युवक सागर ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले सोहित को एक कंपनी में नौकरी पर लगवाया था। वहां मारपीट करने के आरोप में उसे निकाल दिया गया। वह दोबारा नौकरी लगवाने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन सागर ने मना कर दिया। इसी रंजिश के कारण शुक्रवार रात आरोपी सोहित ने सागर पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed